सोनिया गांधी को मंगलवार (10 जनवरी) दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बुधवार (11 जनवरी) को ये जानकारी दी.इससे पहले, डॉ स्वरूप ने कहा: सोनिया गांधी को डॉ अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बुधवार को एक वायरल श्वसन संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व कांग्रेस प्रमुख को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।