यूक्रेन के इंटेलीजेंस मुखिया ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की खराब सेहत को लेकर बड़ा दावा किया है।यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलीजेंस ने पुतिन के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि जल्द ही रूसी राष्ट्रपति की बीमारी की वजह से मौत होने वाली है। पुतिन पिछले कई दिनों से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई कार्यक्रमों से अपना नाम भी वापस ले लिया है। अक्टूबर 2022 में उनके बीमार होने की खबरें आई थीं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इन खबरों पर कुछ नहीं कहा गया है।