जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है. हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगा.बता दें कि जेईई मेन 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है. हालांकि एनटीए ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की माने तो जेईई मेन 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा.









