बागेश्वर धाम इतिहास
बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पन्ना रोड पर स्थित ग्राम गढ़ा गंज में स्थित है | बागेश्वर धाम छतरपुर से 35 किलोमीटर के आसपास की दूरी पर पड़ता है | दोस्तों छतरपुर से पन्ना जाते समय गंज से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गढ़ा में बागेश्वर धाम स्थित है | यहां बालाजी हनुमान जी का मंदिर है। हर मंगलवार को बालाजी हनुमान जी के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ती है। धीरे-धीरे इस दरबार को लोग बागेश्वर धाम सरकार के नाम से पुकारने लगे। ये मंदिर सैकड़ों साल पुराना बताया जाता है।1986 में इस मंदिर का रेनोवेशन कराया गया था। 1987 के आसपास यहां एक संत बब्बा जी सेतु लाल जी महाराज आए। इनको भगवान दास जी महाराज के नाम से भी जाना जाता था। धाम के मौजूदा प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री भगवान दास जी महाराज के ही पौत्र हैं।इसके बाद 1989 के समय बाबा जी द्वारा बागेश्वर धाम में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। 2012 में बागेश्वर धाम की सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की समस्याओं के निवारण के लिए दरबार का शुभारंभ हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे बागेश्वर धाम के भक्त इस दरबार से जुड़ने लगे। दावा होता है कि यहां आने वाले लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है।
जाने पंडित धीरेंद्र कृष्ण के बारे में
बागेश्वर धाम के वर्तमान में वहां के पुजारी प्रमुख आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज हैं. उनकी उपस्थिति में उनकी संपर्क के अन्य पुजारी बागेश्वर धाम की सेवा करते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी से पहले उनके दादाजी बागेश्वर धाम की सेवा किया करते थे.जिस प्रकार आज आचार्य धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज दरबार चलाते हैं ठीक उसी प्रकार उनसे पहले उनके दादाजी बागेश्वर धाम पर दरबार चलाया करते थे.