प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को शेयर करने वाले ट्विटर और यूट्यूब लिंक को केंद्र सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। इसके लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने YouTube और Twitter को निर्देश दिया था।ऐसे 50 ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है, जिसमें यूजर्स ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री वाले यूट्यूब लिंक्स को शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सामने आते ही लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं। कोई इसे आपातकाल बता रहा है तो कोई तंज में आजादी का अमृत महोत्सव कह रहा है।