मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा.24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है. 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट रहेगा.
शनिवार सुबह लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो हिमखंड गिरे। सुबह करीब 11:00 बजे गिरे इन हिमखंडों का वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों हिमखंड चंद्रभागा नदी में समा गए हैं। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम तो खुल गया है, मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी करीब 100 संपर्क सड़कें बाधित हैं। अटल टनल रोहतांग अभी बहाल नहीं हो पाई है। केवल फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।