राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि पर होने वाले समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि पर होने वाले समारोह में शामिल होंगी। 112 फुट आदियोगी के समक्ष पूरी रात चलने वाले आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

दरअसल, आध्यात्मिक रूप से प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में महत्व पाने वाले महाशिवरात्रि को श्रद्धालुओं द्वारा जोर-शोर से मनाया जाता है। देश भर के मशहूर से लेकर गली-मोहल्लों के मंदिरों में भी महादेव की पूजा की जबरदस्त तैयारियां की जाती हैं। इस कड़ी में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु यानी सद्गुरु द्वारा कोयंबतूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि के महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी शाम छह बजे से लेकर अगले दिन सुबह छह बजे तक चलने वाले इस महान आयोजन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

Exit mobile version