जी-20 और अन्य देशों के दूतों/राजनयिकों युमुना किनारे पछियों को देखने का लुत्फ़ उठाया 

 

 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जी-20 बैठक के लिए राजधानी में एकत्र होने वाले विश्व नेताओं के समक्ष आज दिल्ली की प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से असिता में जी-20 और अन्य देशों के दूतों/राजनयिकों की मेजबानी की।यमुना नदी के किनारे यह ग्रीन क्षेत्र डीडीए द्वारा 6 महीने से भी कम समय के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। इस अवसर पर माननीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित थीं।

 

रविवार सुबह 11 देशों के राजदूतों और अन्य राजनयिकों ने दौरा किया और पक्षियों की 30 से अधिक प्रजातियों को देखा। दुर्लभ प्रवासी पक्षियों सहित विभिन्न वनस्पतियों और जीवों का आवास, परिसर थोड़े समय में पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग के रूप में विकसित हो गया है। राजनयिक असिता पूर्व के विशाल घास के मैदानों में साइकिल से भी गए। बाढ़ के मैदानों के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील चरित्र को ध्यान में रखते हुए, आगंतुकों ने अपने वाहनों को विकास मार्ग के प्रवेश द्वार पर ही छोड़ दिया और बाढ़ के मैदानों तक पहुँचने के लिए ईवी वहन उपयोग किये। कुछ आगंतुकों ने बाढ़ के मैदानों में चलना भी पसंद किया।

Exit mobile version