भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, लाठीचार्ज में कई घायल

रांची : मंगलवार को बीजेपी ने हेमंत सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव का ऐलान किया था। इस दौरान जमकर बवाल काटा गया। कई जिले से भाजपा कार्यकर्ता अकत्रित हुए थे। सुबह से ही कई नेता और कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान में अकत्रित होना शुरू हो गए थे। 

भीड़ बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की गयी।  इस दौरान पानी के फव्वारे छोड़े गये।  साथ ही  पुलिस को भी लाठीचार्ज करनी पड़ी।  इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल और  पुलिस और पत्रकारों को भी चोट लगी है।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “हेमंत सरकार की लाठी-डंडों से बीजेपी कार्यकर्ता न डरेंगे और न ही जनता के लिए हमारी आवाज दबेगी।  कहा कि डंडों के जोर से अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिशें नाकाम नहीं होगी। इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा,  हेमंत सरकार लाठी-डंडो से न तो आंदोलन को कुचल पाएगी और न ही भाजपा कार्यकर्ताओं के इरादे को।  भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए संकल्पित है।  कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आंधी को कोई रोक नहीं पायेगा।

मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास भी मौजूद थे उन्होंने कहा की, ” हेमंत सरकार को शायद यह पता नहीं कि हम भाजपा कार्यकर्ता इन कदमों से डरने वाले लोग नहीं हैं। जनहित के लिए हमारा संघर्ष चलता रहेगा।

Exit mobile version