पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। पहुंचे ही वे सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
इस बात की जानकारी राजद (RJD) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है।
बिहार के मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना एवं वर्तमान सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। pic.twitter.com/07NjLvUToJ
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 11, 2023









