नीतीश के मिशन PM का फार्मूला तैयार हो गया है बस अब उसे पटल पर उतारने की बारी है।
सीपीआई के महासचिव डी राजा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सुधींद्र कुलकर्णी और जीतन राम मांझी समेत कई नेता आज दिल्ली में बिहार के CM नीतीश कुमार से मील।
इसके बाद से ऐसा लग रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन PM की मुहिम में पूरे जोर-शोर से लग गए हैं।
इसी क्रम में नीतीश कुमार आज जेडीयू नेता के सी त्यागी और बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी से भी मुलाकात की। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।
मीडिया से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा कि पहला मोर्चा नीतीश कुमार के सपनों का मोर्चा है। ‘नीतीश फार्मूला फॉर 2024 फॉर अपोजिशन यूनिटी’ सामने आ चुका है।
केसी त्यागी ने कहा कि ये भी सवाल उठते हैं कि- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव का क्या होगा? मगर नीतीश कुमार ने जो फॉर्मूला दिया है वह अब बन चुका है और इस फॉर्मूले का मतलब है, ‘वन अगेंस्ट वन’। जल्द ही इस फॉर्मूले पर जल्द मुहर लगने वाली है।