हीटवेव अलर्ट, तापमान 43 डिग्री C के पार, अगले दिन 3 भारी, यूपी-बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर

देश भर में अब गर्मी पूरी तरह से अपना रूप दिखाने लगी है।

आलम यह है कि उत्तर प्रदेश समेत 9 अलग-अलग राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राज्यों में अगले तीन से चार दिन काफी चिंताजनक बने हुए है। 

बेहाल उत्तर भारत के मौदानी इलाके
कल का अधिकतम तापमान मध्य और पूर्व के अधिकांश हिस्सों में 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों के साथ साथ प्रायद्वीपीय इलाके भी शामिल थे। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर भारत के कई हिस्सों, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में और मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

जारी रहेगा हीटवेव का कहर

अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। 2 दिनों के हीटवेव के बाद गर्मी के कम होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम में थोड़ी नरमी नजर आएगी।

उत्तरी हिमालई रीजन में अगले चार दिनों में के अंदर हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 18-21 अप्रैल के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

Exit mobile version