Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात, PFI से की बजरंग दल की तुलना

02/05/2023
in National, News
कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात, PFI से की बजरंग दल की तुलना

कर्नाटक: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की है और कहा है कि अगर उन्‍हें सत्‍ता पर काबिज होने का अवसर मिला, तो वे इसे बैन करेंगे।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गरीबों को मुफ्त अनाज देने की बात कही है।

कांग्रेस का वादा है कि अगर वे सत्‍ता में आते हैं, तो गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट निशुल्क बिजली दी जाएगी।

गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार रुपये तथा अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पशुपालन को बढ़ावा देने और गांवों में कम्पोस्ट खाद केंद्र स्थापित करने के लिए गाय का गोबर 3 रुपये प्रतिकिलो खरीदने का वादा किया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को एक माह में तीन-तीन हजार रुपये तथा डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस के कर्नाटक के लिए चुनावी वादे…

    एक साल के भीतर सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां।
   
    2006 के बाद से नौकरी पर लगने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम ओपीएस देने पर सहानुभूतिपूर्ण ढंग से विचार करना।
   
    आंगनवाड़ी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा कर 15 हजार रुपये करना।
   
    पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शहरी विकास, ऊर्जा जैसे विभागों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए विशेष कानून बनाना, ताकि भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।
   
    पुलिस बल में महिलाओं की 33 प्रतिशत भर्ती, जेंडर माइनरोटी को एक प्रतिशत भर्ती.
    नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों को 5 हजार रुपये का भत्ता और साल में एक महीने का अतिरिक्त वेतन।
   
    बीजेपी सरकार द्वारा बनाए गए जन विरोधी कानूनों को एक साल के भीतर समाप्त किया जाएगा।
   
    हर पंचायत में वाईफाई हॉट स्पॉट.
    महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत 50 हजार करोड़ रुपये।
   
    कृषि के आधुनिकीकरण के लिए अगले पांच साल में कृषि सर्वोदय निधि के तहत डेढ़ लाख करोड़।
   
    दो गाय या भैंस खरीदने के लिए महिलाओं को ब्याज के बिना कर्ज
    सिंचाई पर अगले पांच साल में डेढ़ लाख करोड़ रुपये।
   
    हर विधानसभा में स्टार्ट अप के लिए 10 करोड़ रुपये।
   
    हर विधानसभा में पचास युवाओं को टैक्सी के लिए 5 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और परमिट।
   
    20 से अधिक कर्मचारी वाले होटलों को उद्योग का दर्जा।
   
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज किया जाएगा, राज्य सरकार अपनी शिक्षा नीति बनाएगी।
   
    पाठ्यपुस्तकों में बीजेपी ने छेड़छाड़ की है, इसे ठीक किया जाएगा।
   
    आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 प्रतिशत किया जाएगा।
   
    अल्पसंख्यक आरक्षण 4 प्रतिशत बहाल किया जाएगा।
   
    सामाजिक आर्थिक जनगणना के आंकड़े जारी किए जाएंगे।
   
    सरकार एससीएसटी परिवारों के लिए घर बनाएगी।
   
    एससीएसटी छात्रों को लैपटॉप.
    अल्पसंख्यक कल्याण के लिए दस हजार करोड़ रुपये।
    बुजुर्गों को कर्नाटक के 15 पवित्र स्थलों में से एक और भारत के दस पवित्र स्थलों में से एक की हर दो साल में एक बार यात्रा।
    पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना।
    60 साल से ऊपर के मौलवियों, पुजारियों, पादरियों आदि को हर महीने पांच हजार रुपये।
    
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, “मैं छठी गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा. वहीं, उन्‍होंने कहा कि भाजपा द्वारा पारित किए गए अन्यायपूर्ण सभी कानूनों तथा अन्य जन विरोधी कानूनों को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दिया जाएगा.”

Previous Post

क्या झारखंड का स्वास्थ्य विभाग नहीं चाहता कि झारखंड राज्य टीबी मुक्त प्रदेश बने, केंद्र की टीबी उन्मूलन अभियान में विभाग का उदासीन रवैया

Next Post

ब्राह्मण भारतीय नहीं, रूस से भगाए गए हैं, बिहार से भी भगा देना चाहिए:  RJD नेता के बेतुके बोल

MoreArticles

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार
Bihar

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन
Dharm

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन
Hazaribagh

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा
Hazaribagh

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
Next Post
ब्राह्मण भारतीय नहीं, रूस से भगाए गए हैं, बिहार से भी भगा देना चाहिए:  RJD नेता के बेतुके बोल

ब्राह्मण भारतीय नहीं, रूस से भगाए गए हैं, बिहार से भी भगा देना चाहिए:  RJD नेता के बेतुके बोल

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy