बेगूसराय: बेगूसराय फ़ाइरिंग कांड में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए 7 पुलिस पदाधिकारियों को गस्ती में लापरवाही बरतने का आरोप लगते हुए सस्पेन्ड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पदाधिकारियों में तीन दारोगा शामिल है।
बता दें की, इस घटना को महज 15 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस की नींद अब खुली है। बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी थी।
अपराधियों ने नेशनल हाइवे 31 और 28 पर 6 से ज्यादा जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाइवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। वे नेशनल हाइवे पर निकले और अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे।