शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए दुल्हन महीनों तक तैयारी करती है. सोचिए चांद सी दुल्हन के सामने अगर उसकी मैच का दूल्हा न हो, तो जोड़ी कैसी लगेगी? सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला के वक्त दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं. उनके साथ कई और लोग भी मौजूद होते हैं.
दुल्हन के साथ उनकी बहनें भी साथ होती हैं, जबकि दूल्हा का एक दोस्त स्टेज पर आकर फोटो खिंचवाता है. सभी कैमरामैन को देखकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं. इस दौरान दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को देखा तो वह मुस्कुराने लगा. साथ ही उसे इतनी शर्म आने लगी कि वह दुल्हन से नजरें भी नहीं मिला रहा.वीडियो पर लोगों ने किये अजब गजब कमैंट्स एक यूजर ने लिखा, “सरकारी नौकरी की पॉवर”. हालांकि, इस जोड़ी को देखकर कई लोगों ने तारीफ भी की. एक यूजर ने लिखा, “ईश्वर की रचना का मजाक उड़ाने का अधिकार किसी को नहीं है. परमेश्वर आपको कल कैसा बना सकता है, आप नहीं जानते इसलिए ऐसा न करें. हम सब समान और सुंदर हैं.” एक अन्य ने लिखा, “ब्यूटी पॉर्लर का पॉवर है, सरकारी नौकरी का नहीं.”














