नई दिल्ली.ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में दिल्ली एलजी की एंट्री हो गई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की। साथ ही उन्होंने लड़कियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले आदेश को रद्द करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि इमाम बुखारी ने उपराज्यपाल के आदेश को पर सहमति जताई है। साथ में मस्जिद की पवित्रता का सम्मान बनाए रखने का अनुरोध भी किया है।
आज सुबह से ही मस्जिद के बाहर लगे नोटिस पर सुबह से ही बवाल मचा हुआ था। मस्जिद के तीनों गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था जिसमें लिखा था कि “जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।” रिपब्लिक भारत ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने फैसले की निंदा करते हुए मस्जिद के इमाम को नोटिस भेजा है।