पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी एवं कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विंग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार को सुबह भाजपा भी ज्वाइन कर ली है।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार तो तीसरा दिन है और इसी दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को सुबह भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वन मंत्री विजय शाह और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।