मौसम:-उत्तर भारत के तापमान में गिरावट दर्ज,दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

नई दिल्ली.उत्तर भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शीतलहर भी लोगों की मुश्किलों को बढ़ा रही है। उधर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दक्षिण के राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।नवंबर महीना खत्म होने वाला है, लेकिन दक्षिणी राज्यों में बारिश नहीं खत्म हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक साउथ पेनुनसुलर इंडिया में बारिश होगी। वहीं, पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज रविवार को ठंड रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण में भी सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version