पंजाब.पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर की है। यहां तैनात बीएसएफ का एक जवान गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गलती से जीरो लाइन पार कर गया। पाकिस्तान इलाके में पहुंचते ही पाक रेंजर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पाक रेंजर्स की ओर से भारतीय सैन्य अधिकारियों को इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी। भारतीय अधिकारियों को यह बात तब पता चली, जब गश्त से लौटे जवानों की हाजिरी ली गई। हाजिरी में एक जवान के गायब होने से हड़कंप मच गया। इस पर पाक के सीनियर अधिकारियों से बातचीत की गई। शुरुआत में पाक ने जवान को न लौटाने के लिए कहा, लेकिन बाद में जवान को भारतीय सेना के सुपुर्द करने पर हामी भर ली। करीब दोपहर डेढ़ बजे इस जवान को भारतीय सेना के सुपुर्द कर दिया गया।