एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके को-एक्टर शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा कि पुलिस और कोर्ट काम कर रही है। उन्हें (शीजान खान) अदालत में पेश किया गया है। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है।मामले में दर्ज FIR से पता चला है कि कि तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तनाव में थी। शनिवार को 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा ने नायगांव में मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।