पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुब्रत साहा का निधन गुरुवार को हो गया है। सुब्रत के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है।सुब्रत को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह करीब 10:40 बजे उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजे उनका निधन हो गया।