Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री कल 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे

02/01/2023
in National, New Delhi
धन्यवाद गुजरात:-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जनवरी, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे और पूरे सत्र का अवलोकन करेंगे। उद्घाटन समारोह प्रातः 9:30 पर आरंभ होगा। कार्यक्रम की मेजबानी राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) अपने अमरावती रोड परिसर में कर रहा है।उद्घाटन सत्र को शोभायमान करने वाले विशिष्ट गणमान्यों में महाराष्ट्र के राज्यपाल और महाराष्ट्र शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री व आरटीएमएनयू शताब्दी समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे तथा उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस शामिल हैं।राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभाष आर, चौधरी और भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ (इस्का), कोलकाता की अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) विजय लक्ष्मी सक्सेना की विशेष उपस्थिति रहेगी।

इस वर्ष कार्यक्रम की विषयवस्तु “सांइस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलप्मेंट विद विमेन एमपावरमेंट” (महिला सशक्तिकरण सहित सतत विकास के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी) है। जन संवाद और प्रदर्शनी आमजन के लिये खुली है।108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के तकनीकी सत्र को 14 वर्गों में बांटा गया है, जिनके तहत विश्वविद्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले शैक्षिक परिसर के विभिन्न स्थलों पर समानान्तर सत्र चलाये जायेंगे।इन 14 वर्गों के अलावा, महिला विज्ञान कांग्रेस, किसान विज्ञान कांग्रेस, बाल विज्ञान कांग्रेस, जनजातीय समागम, विज्ञान व समाज तथा विज्ञान संचारकों की कांग्रेस के एक-एक सत्र का भी आयोजन किया जायेगा।पूर्ण सत्रों में नोबल पुरस्कार विजेताओं, भारत व विदेश के नामी गिरामी अनुसंधान कर्ताओं, विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के टेकनोक्रेटों पर सामग्री शामिल की गई है, जिसमें अंतरिक्ष, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधानों को रखा गया है।

तकनीकी सत्रों में कृषि, वन विज्ञान, पशु, पशु चिकित्सा और मत्स्य विज्ञान, मानव व व्यवहार विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान, अभियांत्रिकी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना व संचार विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, पदार्थ विज्ञान, गणितीय विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, नवीन प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा पादप विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व व प्रयुक्त अनुसंधानों के बारे में दर्शाया जायेगा।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मेगा एक्सपो “प्राइड ऑफ इंडिया” (भारत का गौरव) है। प्रदर्शनी में भारतीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी द्वारा समाज के प्रति किये गये उन प्रमुख योगदानों, उनकी प्रमुख उपलब्धियों और प्रमुख विकासों को दिखाया जायेगा, जिनकी बदौलत पूरे वैज्ञानिक संसार के लिये सैकड़ों नये विचारों, नवोन्मेषों और उत्पादों को आकार मिला। भारत के गौरव के तहत सरकार, कॉरपोरेट, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, अकादिक एवं अनुसंधान व विकास संस्थानों, पूरे देश के नवोन्मेषी और उद्यमियों की उपलब्धियों तथा उनकी क्षमताओं को पेश किया जायेगा।कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर होने वाला भारतीय विज्ञान कांग्रेस का पारंपरिक ‘विज्ञान ज्योति’ कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। इसमें 400 से अधिक स्कूली और कॉलेज छात्र ज़ीरो माइलस्टोन पर एकत्र हुये। सभी विशेष कैप और टी-शर्ट पहने थे। वहां से वे रैली के रूप में विश्वविद्यालय परिसर गये। छात्रों ने अपने जीवन में वैज्ञानिक सोच को अपनाने की शपथ ली।

आईएससीए अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) विजय लक्ष्मी सक्सेना ने छात्रों से आग्रह किया कि वे विज्ञान को केवल पाठ्य सामग्री के रूप में न पढ़ें, बल्कि जीवन में वे जो भी करें, विज्ञान को उसमें शामिल करें।विज्ञान ज्योति की अवधारणा ओलम्पिक ज्योति के अनुरूप है। यह एक आंदोलन का स्वरूप है, जो समाज और विशेष रूप से युवाओं में वैज्ञानिक मानसिकता तैयार करने के लिये समर्पित है। यह ज्योति विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की गई है और 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के समापन तक यह प्रज्ज्वलित रहेगी।

Previous Post

मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की हालत में सुधार

Next Post

2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी:-CM अरविंद केजरीवाल

MoreArticles

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना
Hazaribagh

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता
Hazaribagh

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

30/04/2025
ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Hazaribagh

ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

07/01/2025
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक
Hazaribagh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक

27/12/2024
संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ
Hazaribagh

संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ

26/11/2024
बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों की शुभकामनाएं दी ।

15/11/2024
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए
Crime

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए

11/11/2024
Next Post
2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी:-CM अरविंद केजरीवाल

2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी:-CM अरविंद केजरीवाल

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy