Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

उमा भारती ने तंज कसते हुए राहुल गांधी की तुलना धरती पकड़ से कर दी

02/01/2023
in National
उमा भारती ने तंज कसते हुए राहुल गांधी की तुलना धरती पकड़ से कर दी

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तंज कसते हुए राहुल गांधी की तुलना धरती पकड़ से कर दी है।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को बैतूल में भाजपा नेता राजीव खंडेलवाल के निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि मैं राहुल गांधी को यह संदेश दे रही हूं कि उनकी यात्रा में एक चीज छूट रही है और वह है पीओके ( पाक अधिकृत कश्मीर)। वहां तक यात्रा को लेकर जाइए और उसे जोड़कर ही वापस लौटें, नहीं तो वापस मत आइए, नहीं तो उधर ही रहिएगा। उन्होंने कहा कि मेरी तो यह समझ नही आ रहा कि भारत को जोड़ना कहां है, क्योंकि टूटा कहां से है। टूटा तो राहुल गांधी के दादा जवाहरलाल नेहरू के समय पर था।

हमने तो जोड़ लिया, धारा 370 हटाकर।कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा बताए जाने के सवाल पर उमा भारती ने कहा, यह उनकी पार्टी का मामला है, इसमें मैं क्या कह सकती हूं, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगी। हमारे यहां एक धरती पकड़ हुए हैं, वे हर जगह चुनाव लड़ते थे। वो प्रधानमंत्री के खिलाफ लड़ते थे, मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ते थे।जब धरती पकड़ हर जगह चुनाव लड़ता था तो उन्हें भी सोचने दीजिए।उमा भारती कहा, मेरा नया नारा है, शराब छोड़ो, देशी गाय का दूध पियो। मधुशाला से गोशाला की ओर चलो, मधुशाला बंद करो, गोशाला खोलते चलो। गाय सहारा देती है, बोझ नहीं बनती है। गाय पालने से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। देश का एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश हैं जहां जैविक खेती का रकबा बढ़ा है।

इस दिशा में हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत मिलना चाहिए और कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना चाहिए।उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि राजा को कभी अपनी सेवा से खुश नहीं होना चाहिए और ज्यादा कार्य करना चाहिए। मप्र में कई योजनाएं बहुत अच्छी चल रही है। जैसे लाडली लक्ष्मी योजना आर्गेनिक खेती, सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,कन्या विवाह योजना इन योजनाओं में प्रदेश ने आदर्श उदाहरण पेश किए है इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

Previous Post

मां ने ही अपनी बच्ची को तीसरे मंजिल से नीचे फेंक दिया

Next Post

IMF ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आगाह किया

MoreArticles

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना
Hazaribagh

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता
Hazaribagh

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

30/04/2025
ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Hazaribagh

ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

07/01/2025
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक
Hazaribagh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक

27/12/2024
संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ
Hazaribagh

संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ

26/11/2024
बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों की शुभकामनाएं दी ।

15/11/2024
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए
Crime

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए

11/11/2024
Next Post
IMF ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आगाह किया

IMF ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आगाह किया

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy