राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो रहा है, इसी सम्बन्ध में यूपी के विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा गया था। यह यात्रा गाजियाबाद के लोनी से यूपी में दाखिल होगी। इसके बाद बुधवार को बागपत और फिर पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में यात्रा का कार्यक्रम है। इस यात्रा के संबध में कांग्रेस ने यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायवती को आमंत्रण भेजा है।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहे है। गाजियाबाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वे यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। समर्थन जुटाने के लिए इससे पहले वह ‘प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन भी कर चुके हैं। इसके अलावा बीते दिनों में जागरूकता पैदा करने और यात्रा के लिए समर्थन मांगने के लिए लोनी में करीब 300 नुक्कड़ सभाएं भी की गई हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है इस यात्रा में कई बड़े नेता शामिल हो सकते है। कांग्रेस प्रवक्ता डाली शर्मा ने बताया इस यात्रा में आने के लिए सभी वर्ग उत्साहित्य है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी। अखिलेश यादव ने कहा प्रेम,अहिंसा और सौहार्द यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं। आशा है यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।














