जोशीमठ में कई जगहों पर धरती धंस रही है। यहां सैकड़ों घरों में दरारें आ गई हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि मकान कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जोशीमठ के लोग सहमे हुए हैं।उन्होंने यहां कई जगहों का दौरा किया। इस दौरान घरों में दरार को बारीकी से देखा और प्रभावित लोगों से बात की। सीएम धामी ने लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार ने उनके पुनर्वास के लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार ने सरकारी दफ्तरों में अस्थाई रूप से लोगों के रहने की व्यवस्था की है। साथ ही सभी विस्थापितों को 4000 रुपये प्रतिमाह किराये के रूप में देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।