पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (75 साल) का निधन हो गया है. वे दिल्ली से सटे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे.उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने गुरुवार को ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की. उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. बीती रात को ही शरद यादव का निधन हुआ है। रात करीब 10 बजे उनका निधन हुआ है। वह गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, उनमें कोई पल्स नहीं थी। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें CPR दिया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शरद यादव का जन्म 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में हुआ था. वह पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक उपचुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे. 1977 में, वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए. 1979 में जब जनता पार्टी का विभाजन हुआ, तो उन्होंने चरण सिंह गुट का साथ दिया.