चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है और अनूप गुप्ता शहर के नए मेयर चुन लिए गए है।चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से झटका लगा है। भाजपा के अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को 1 वोट से हराया।मंगलवार दोपहर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी को 15 वोट मिले, जिसके बाद भाजपा के अनूप गुप्ता को विजेता घोषित कर दिया गया। भाजपा के अनूप गुप्ता इससे पहले चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर थे। वह साल 2021 में पहली बार पार्षद चुने गए थे।दरअसल, चंडीगढ़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के ही पास 14-14 पार्षद हैं, लेकिन भाजपा के पक्ष में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का एक वोट भी गया और इसी एक वोट से बीजेपी ने ये चुनाव जीत लिया है.














