स्वामी रामदेव अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं.स्वामी रामदेव ने कहा है, “कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है, हनुमान जी की कृपा क्या है? जिन्हें बाहर की आंखों से देखना हो, वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछें, लेकिन जिन्हें तर्क-वितर्क करना हो, वो रामभद्राचार्य जी के पास आ जाओ और चमत्कार देखना हो, तो इनके शिष्य धीरेंद्र शास्त्री के पास चले जाओ.”
स्वामी रामदेव ने आगे कहा, “मैं मीडिया के लोगों को ज्यादा फोन नहीं करता, लेकिन कहना चाहता हूं कि सब जगह पाखंड मत ढूंढो, ये सच है जो दिख रहा है और जो आंखों से दिख रहा है, वो एक प्रतिशत है. आप लोग सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें.”













