Jnu में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जेएनयू कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में तनाव है। जेएनयू प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री को दिखाने से मना कर दिया था। जेएनयू प्रशासन की रोक के बावजूद जेएनयू में इसका प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस स्क्रीनिंग से पहले छात्रसंघ कार्यालय में बिजली काट दी गई है. साथ ही पत्थरबाजी होने का दावा भी किया जा रहा है। ABVP और लेफ्टविंग के छात्रों में पत्थरबाजी हुई है। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आयशी घोष ने दावा किया कि जेएनयू प्रशासन ने बिजली काटी है। बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री सीरीज गुजरात दंगों पर आधारित है जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।