ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की इलाज के दौरान मौत हो गई है. उनको आज यानी रविवार को उनके ही एक सुरक्षाकर्मी ने गोली मार दी थी.मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नाबा दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।ओडिशा सरकार ने रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को राजकीय सम्मान देने की घोषणा की। ओडिशा सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मृत्यु के दिन और अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसमें कहा गया है कि 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिनों तक पूरे राज्य में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।