आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया निकल कर सामने आयी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार को इस आम बजट से कोई भी उम्मीद नहीं है। भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने राज्य और देश वासियों से कई वादे किए , लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। इसलिए अब किसी को भी बजट से कोई उम्मीद नहीं रहा है। तेजस्वी ने कहा कि, इससे पहले जब देश का बजट पेश किया जाता था तो सभी लोगों का ध्यान रखा जाता था, अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे पहले रेल बजट अलग होता था तो लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे, लेकिन अब तो बजट को छोटा किया जा रहा है। पहले सरकार काफी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारें में बताती थी। लेकिन, वतर्मान में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ गई है। इसलिए अब देखना है कि, उसे रोकने में सरकार कैसे आम लोगों की मदद करेगी।














