वेलेंटाइन डे पर तोहफ़े में दीं मौत

दिल्ली .उत्तम नगर से एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला है.आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। आगे की जांच चल रही है. दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिल गहलोत नाम के एक व्यक्ति का एक महिला निक्की यादव से मित्रता थी दोनों 2018 से एक दूसरे को जानते थे। उनकी 10 फरवरी को शादी होने वाली थी। 9 फरवरी को इन दोनों के बीच बहस हुई साहिल ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी.डीसीपी सतीश कुमार ने आगे बताया कि उसके बाद साहिल ने उसके शरीर को अपने खेतों में बने एक ढाबे के फ्रीज में डाल दिया लॉक लगा दिया। साहिल की शादी कहीं हो गई थी. इसी वजह से दोनों के बीच बहस हुई। शव का कल पोस्टमार्टम होगा फिर चीजें पता चलेंगी. पुलिस ने नजफगढ़ के मित्रांव गांव के एक ढाबे के फ्रिज से एक लड़की का शव बरामद किया। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ.

Exit mobile version