निक्की यादव की हत्या के पहले के दो वीडियो सामने आए

निक्की यादव की हत्या के पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में निक्की अपने फ्लैट की सीढ़ियों पर नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह अपनी जिंदगी में खुश नहीं है और कोई उसकी हत्या कर सकता है।वहीं, दूसरे वीडियो निक्की फ्लैट के गेट पर नजर आ रही है। यह वीडियो साउथ दिल्ली के उसी बिल्डिंग का है, जहां निक्की रहती थी। दोनों CCTV फुटेज 9 फरवरी के हैं। इसकी अगली सुबह यानी 10 फरवरी को निक्की के लिव-इन-पार्टनर साहिल गहलोत ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।इसके बाद उसका शव एक ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया था। साहिल शव को ठिकाने लगाने वाला ही था कि पुलिस उस तक पहुंच गई।बता दें कि 23 साल की निक्की का शव 14 फरवरी को मितराऊं गांव के पास एक ढाबे के फ्रिज में मिला था। यह ढाबा निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत के परिवार के एक सदस्य का है।निक्की का 9 फरवरी का एक CCTV फुटेज भी मिला है। जिसमें निक्की आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने घर में जाते हुए दिख रही है। आशंका है कि इसी के कुछ घंटे बाद साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Exit mobile version