बाजार में तेजी के बावजूद अडाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहें

बाजार में तेजी के बावजूद अडाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज में 6.5% की गिरावट है और यह 1610 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही अडाणी पोर्ट में भी 1% से ज्यादा की गिरावट है और यह 572 के लेवल पर है।अडाणी ग्रुप का सिर्फ एक शेयर ही हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। ये शेयर अडाणी पावर है। अडाणी पावर 5% की तेजी के साथ 163 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं अडाणी विल्मर फ्लैट है।

Exit mobile version