CM नीतीश कुमार के मित्र लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह का निधन

 

 

 

सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। उन्होंने जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

 

अरुण कुमार सिंह वर्षों से फौजदारी मुकदमा में बतौर अधिवक्ता अपनी एक अलग पहचान रखते थे। उन्हें सीएम नीतीश कुमार का खास करीबी बताया जाता था। ऐसा कहा जाता है कि, सीएम नीतीश कुमार जब भी सीतामढ़ी के भ्रमण पर आते थे, वो कोशिश करते थे कि अरुण बाबू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर लें। नीतीश कुमार का अरुण सिंह से दिल से लगाव था। ऐसे में अब उनके निधन की खबर सुनकर सीएम भी मर्माहत हैं।

Exit mobile version