हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अस्पताल के प्रवक्ता वी. बी. जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वह शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की।