फरवरी महीने को प्यार का महीना कहा जाता है तथा इस महीने में मनाया जाता है वेलेंटाइन डे। ऐसे में कल वेलेंटाइन डे का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे है। यदि आप किसी के सामने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो ऐसे में प्रपोज डे पर साथी से दिल की बात कहने के लिए घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन कैसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं।आज यानी 8 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। जो प्रोपोज डे (Propose Day 2023) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं प्रपोज डे मनाने के पीछे का उद्देश्य? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।प्रोपोज डे की शुरुआत के पीछे एक नहीं कई कारण बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। इतना ही नहीं बल्कि 1816 में राजकुमारी चार्लोट अपने भावी पति के प्रपोज करने की खूब चर्चा हुई थी। इसी के बाद से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाए जाने लगा।