लालू प्रसाद ने नाराज जगदानंद को कामकाज संभालने के लिए राजी किया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नाराज जगदानंद को कामकाज संभालने के लिए राजी कर लिया है। वे जल्द ही कार्यालय में नजर आएंगे। लालू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। यह पहले बताया गया था कि किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर जाने से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर देंगे।दो अक्टूबर को नाराज होकर प्रदेश राजद कार्यालय छोड़ कर गए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद जल्द ही सामान्य दिनों की तरह कामकाज करते नजर आएंगे। पिछले दो दिनों से वे दिल्ली में हैं। लालू प्रसाद से उनकी कई बार बातचीत हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में उनकी भी राय ली गई। जगदानंद अपने पुत्र सुधाकर सिंह के कृषि मंत्री पद के इस्तीफा देने के समय से ही नाराज चल रहे हैं। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि जगदानंद ने अपने पद से कभी इस्तीफा नहीं दिया था। वे स्वास्थ्य कारणों से कार्यालय नहीं आ रहे थे।

Exit mobile version