पटना एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रहे गोएयर के विमान से टकराया पक्षी, 142 यात्रियों की सांसें अटकींगो-एयर की बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट G8 274 लैंडिंग के समय पक्षी से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। फ्लाइट को भी खास नुकसान नहीं हुआ है। गनीमत ये रही कि बर्ड हिट के बावजूद भी फ्लाइट की सकुशल लैंडिंग हो चुकी थी।पटना एयरपोर्ट पर जब बर्ड हिट की घटना हुई तब फ्लाइट में 130 यात्री सवार था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लैंडिंग के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर सकुशल उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार, विमान को कुछ नुकसान हुआ है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ठीक करने में जुटी है।