नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सीतामढ़ी में थे। श्रीबाबू के पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। श्रीबाबू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने यह ऐलान कर दिया कि यदि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो अयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी में भी मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। वही यह भी कहा कि सीमावर्ती जिलों के अंदर बांग्लादेशियों को बसाने का खेल जारी है। मदरसे के नाम पर आतंकवाद को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार बनी तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुरानी फाइलो को फिर से खोला जाएगा और उसकी मॉनिटरिंग की जायेगी।उपेंद्र कुशवाहा पर हुए हमले पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जंगलराज अब गुंडाराज में बदल गया है। जबकि नीतीश कुमार इसे जनता राज बताते हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या डील हुई यह बताये नीतीश? नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने जा रहे हैं प्रधानमंत्री का सपना तो बहुत दूर की बात है।