तपती गर्मी का मुख्य कारण सिर्फ अनियंत्रित व अंधाधुंध पेड पौधे की कटाई : राकेश गुप्ता

विश्व पर्यावरण दिवस पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर हृदय स्थली झील परिसर में परफेक्ट डिफेंस एकेडमी द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश देने हेतु दिन बुधवार की अहले सुबह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य रूप से समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता एवं परफेक्ट डिफेंस एकेडमी के निदेशक ए. के भारद्वाज ने शामिल होकर कार्यक्रम का संचालन किया। जागरूकता रैली की शुरुआत झील परिसर से हुआ। वहाँ से शहर का झंडा चौक जागरूकता रैली पहुंचा। उसके बाद पुनः झील परिसर पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया। जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा हो रही अंधा-धुन पेड़- पौधों की कटाई को रोकना था। मौके पर समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में तपती गर्मी का मुख्य कारण सिर्फ अनियंत्रित व अंधाधुंध पेड पौधे की कटाई है। इसे रोकना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की मुल जिम्मेदारी है। पर्यावरण का संरक्षण से ही पृथ्वी पर संतुलन बना रहेगा तथा वातावरण भी संतुलित रहेगा। हम सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानो पर दो- दो पेड अवश्य लगाएं। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दे। मौके पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी के निदेशक ए. के भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए यह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। ताकि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई पर रोक लगाया जा सके एवं पर्यावरण संरक्षण हो सके।

Exit mobile version