हजारीबाग में भक्तिपूर्ण एवं धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश पुजा में रंगा हजारीबाग शहर, हजारीबाग में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रसिद्ध समाजसेवी श्री श्रद्धानंद सिंह को लगभग सभी जगह से निमंत्रण मिला और वे सभी जगह पूजन और आरती में सम्मिलित हुए।
प्रत्येक शुभ मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पुजा जाता है। इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।
समाजसेवी श्री श्रद्धानंद सिंह आज गौरी शंकर धाम (बानादाग, पहाड़ी मंदिर), अशोक नगर, कृषि विज्ञान केन्द्र कनहरी, बाबुगांव (कोर्रा), कृष्णापुरी (मटवारी) और मुकुंदगंज पहुंच कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किए।

Exit mobile version