गणेश चतुर्थी पर भाजपा नेता टोनी जैन का आह्वान: समृद्धि, एकता और राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी का संकल्प”

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरु में देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

आप सभी को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की अनंत बधाई और शुभकामनाएं!

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, टोनी जैन ने आज दारू प्रखंड में श्री श्री गणपति पूजा महासमिति द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी पूजा पंडाल का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस अवसर पर वहां की समिति ने मुख्य अतिथि टोनी जैन का तिलक, वंदना और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

टोनी जैन ने इसके बाद हजारीबाग मुख्यालय के विभिन्न गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव पंडालों में भी शिरकत की। इनमें बाबू गांव, मंडई, अशोक नगर कन्हरी, और महावीर स्थान चौक बाडम बाजार के पूजा पंडाल शामिल थे, जहां उन्हों आरती करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

टोनी जैन ने कहा, “आज हजारीबाग शहर में गणेश चतुर्थी महापर्व की चारों तरफ धूम मची हुई है। लोग अपने-अपने तरीकों से इस महापर्व को मना रहे हैं। कहीं तीन दिन, कहीं पांच दिन, तो कहीं दस दिन के लिए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर जगह हर्ष और उल्लास का वातावरण है।”

गणेश चतुर्थी एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जिसका धर्म में अत्यधिक महत्व है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश सभी विघ्नों को हरने वाले और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने वाले देवता हैं।

टोनी जैन ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान गणेश हर साल हमें समृद्धि, शांति और सफलता का आशीर्वाद देते हैं। हमें यह पर्व पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए, ताकि प्रकृति का संतुलन भी बना रहे।”

समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए, उन्होंने सभी भक्तों को भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सफलता और खुशहाली की कामना की। उनके साथ उपस्थित सोनू गुप्ता निर्मला साव शेखर गुप्ता मुकेश मेहता

Exit mobile version