हजारीबाग सदर विधानसभा के भविष्य को लेकर भाजपा नेता टोनी जैन की प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी से महत्वपूर्ण मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन ने आज रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में हजारीबाग सदर विधानसभा की राजनीतिक रणनीति और संगठन के भावी कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

टोनी जैन, जो पिछले **20-22 वर्षों से पार्टी की सेवा में हैं, उन्होंने समीक्षात्मक रिपोर्ट एक बुक के तौर पर पेश की और अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। उन्होंने संगठन को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें हजारीबाग सदर विधानसभा से प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है, तो वे पार्टी और जनता दोनों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उनका कहना था कि *भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी* है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है, और वे संगठन के निर्देशों के अनुसार काम करने में विश्वास रखते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने टोनी जैन के योगदान की सराहना की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी हमेशा अपने मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले कार्यकर्ताओं और संगठन दोनों के हित में होंगे, और हजारीबाग सदर विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है, और हजारीबाग सदर विधानसभा में 2024 की जीत निश्चित है,

Exit mobile version