झारखंड के खूंटी जिले में छापामारी के दौरान पुलिस की आवाज सुनकर बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल पुलिस रोड़ो गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने के फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गई थी। पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।जानकारी अनुसार, तोरपा थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार अपने सशत्र जवानों के साथ प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोपित इजहार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की रात रोड़ो गांव पहुंची थी। इजहार के घर पहुंचने पर उसके दरवाजे बंद थे। पुलिस ने घर वालों को दरवाजा खोलने के लिये बोला, परन्तु कोई भी दरवाजा नहीं खोला।