झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला हुआ है।डॉ अजय कुमार पर बाइक रैली के दौरान पथराव कियागया. जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना त्रिपुरा में उस वक्त हुई जब वो मोटर बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इस घटना की झारखंड कांग्रेस ने निंदा की है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों का लोकतंत्र और लोकशाही पर भरोसा नहीं रहा.उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिये राज्य सरकार के मंत्री के नेतृत्व में प्रतिपक्ष के राजनैतिक कार्यक्रम पर हमला करवाया गया है.झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस परिवार डॉक्टर अजय कुमार के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने राज्य सरकार के उक्त मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की है.
डॉ.अजय कुमार पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला हुआ
- Categories: Jharkhand
Related Content
राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक
By
merajhnt
19/09/2024
भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र के बिजली कर्मीयों कों अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
By
merajhnt
19/09/2024
हजारीबाग लाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार
By
merajhnt
18/09/2024