जन्म से कोई शुद्र नहीं होता यह ज्ञान हमें बाबा साहब ने सिखाया :- कर्मवीर सिंह

डॉ०भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर के नेतृत्व में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम लगन राम ने किया।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति रांची महानगर जिला द्वारा आज डोरंडा के संत रविदास मुहल्ला में भारतीय जनता पार्टी झारखन्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहें। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित समाज से जुड़े रामनाथ कोबिद को देश का राष्ट्रपति बनाया। साथ ही सबसे अधिक इस समाज के लोगो को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में जगह दिया। हम समरसता का सिर्फ संदेश ही नहीं देते बल्कि सबके साथ समरसता का व्यवहार भी करते है।
विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि निगम चुनाव में इस बार रोटेशनल सिस्टम के अन्तर्गत रांची महापौर के पद जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जिसे हेमन्त सरकार निरस्त कर एससी समाज के साथ अन्याय किया।


भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने कहा कि सन्त महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते बाबा साहेब महापुरुष थे इसलिए भाजपा सभी बूथों पर इसे समरसता दिवस के रूप में मनाती है। आज भाजपा नेतागण एससी समाज के घर भोजन कर व्यवहारिक समरसता का परिचय दिया। संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रविदास मुहल्ले का विकास भाजपा ने किया है अन्य सभी दल इस समाज को ठगने का काम किया। सभा को दीपक कुमार रवि,दीपक राम, बलराम सिंह, सीमा पासवान,योगेंद्र लाल, ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चाध्यक्ष रामलगन राम ने किया, मंच संचालन मोर्चा महामंत्री विनोद राजन एवं धन्यवाद ज्ञापन डोरंडा मंडल अध्यक्ष पप्पु वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सिताराम रवि,उपेन्द्र रजक,प्रदीप रवि, रणधीर सिंह,संजय यादव, खुदा राम,अरविंद राम, गजेन्द्र राम, दीपक नेहाल, दिलीप राम, छोटू पासवान, सूरज नायक,करण नायक, रोहन नायक, प्रीतम, आकाश, हीरा, स आदि उपस्थित थे।
सुबोध कांत प्रदेश मीडिया की गरिमय उपस्थित रहा।

Exit mobile version