झारखंड: पिछले दिनों चाईबासा में हुए लैंडमाइंस ब्लास्ट में घायल तीन जवान घायल हो गए थे जिनका इलाज रांची के मेडिका में चल रहा था। जानकारी के अनुसार तीनो जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है। घायलों जवानों में शाहरुख़ खान, भरत सिंह राय और अजय लिंडा है। अस्पताल से भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें एयरपोर्ट पहुंचाया गया है।