एमपी के पन्ना महाराज के निधन के बाद जिले भर में शोक की लहर है. आपको बता दें कि लंबी बीमारी के चलते पन्ना महाराज राघवेंद्र सिंह जू देव ने नागपुर के एशियन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.
जानकारी के अनुसार पन्ना राजघराना समूचे देश में मशहूर था। महाराजा छत्रसाल के वंसज और पन्ना रियासत के महाराज राघवेंद्र सिंह जू देव वर्ष 2009 से महाराज के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज नागपुर के एशियन हॉस्पिटल में चल रहा था।