ऑटो ड्राइवर के प्यार में पागल हुई विदेशी लड़की, भारत आकर रचाई शादी

नई दिल्ली. प्यार के आगे हर कोई फीका पड़ जाता है। लोग प्यार को पाने के लिए अपने परिवार को ठुकरा देते है। कई बार ऐसा होता है कि लोग प्यार को पाने के लिए अपना घर और अपना गांव तक छोड़ देते है।ऐसा ही एक ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है। जहां 25 नवंबर को एक अनंतराजू और बेल्जियम की केमिली के बीच शादी हुई। जानकारी के अनुसार दोनों ​हिंदू रिति रिवाज से शादी की।मिली जानकारी के अनुसार अनंतराजू नाम का एक युवक ऑटो चलाता है और साथ ही टूरिस्ट गाइड का काम भी करता है। युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। जिसके बाद विदेशी लड़की केमिली अपने ​फैमिली के साथ हम्पी घूमने के लिए आई थी। उस समय अनंतराजू ने उन्हें गाइड किया था। साथ ही उनके ठहरने की व्यवस्था करवाई थी। युवक के मेहमान नवाजी से से लड़की को प्यार हो गया।जिसके बाद वो अपने देश लौटने के बाद सोशल मीडिया के जरिए युवक से लगातार बात भी करती थी। इसी बीच दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे। कोरोना महामारी के चलते दोनों का मिलना बंद हो गया था। जिसके कुछ माह बात दोनों ने अपने अपने परिवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं दोनों के परिवार वाले को इस बात का कोई ऐतराज भी नहीं था और दोनों की शादी के लिए राजी भी हो गए। जिसके बाद दोनों ने शुक्रवार को सात फेरे लिए और हिंदू रिति रिवाज से शादी का समापन हुआ।

Exit mobile version